Sunday, August 6, 2023

शादी के लिए युवती को ले गया अपने घर झांसा देकर किया दुष्कर्म।

शादी के लिए युवती को ले गया अपने घर झांसा देकर किया दुष्कर्म।

एक हफ्ते बाद पड़ी खटास युवती को उसके घर छोड़ा।

पीड़िता ने युवक सहित चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए 4 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। ग्राम बर्जी थाना कंधरापुर आजमगढ़ की रहने वाली युवती जो कस्बा जामेंतुलबनात जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहती है। युवती ने जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को देर शाम तहरीर देकर बताया कि राहुल राय निवासी दुधरा बनियाबारी कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर और ऋषि तिवारी जीयनपुर स्थित मेरे आवास पर 1 जुलाई को आए और पुरानी रिश्तेदारी बताकर मुझसे शादी का वादा किया। 7 जुलाई 2023 को राहुल राय,उसके पिता रविंद्र राय,माता सुशीला देवी और उसका दोस्त ऋषि तिवारी आए और शादी के लिए देखने की रस्म पूरी की गई। इसी दिन लड़के को दो लाख रुपये,तीन अंगूठी और एक सोने की चैन भी दी गई। मुंह दिखाई के रूप में राहुल के परिवार के लोगों ने मुझे इक्कीस सौ रुपये दियें। पीड़िता ने बताया कि 9 जुलाई को राहुल फिर आया और शादी ससुराल में करने की बात कहकर मुझे अपने साथ ले गया। राहुल ने 1 सप्ताह तक हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाया और 16 जुलाई को युवती को जीयनपुर छोड़ गया। 17 जुलाई 2023 को युवती ने राहुल राय के मोबाइल पर फोन किया तो उसका नंबर बंद था। कई बार प्रयास के बाद बात नहीं हुई तो वह राहुल के घर पहुंच गई। जहां पर उसके परिवार के लोगों ने उसे धमकी देते हुए भगा दिया। रविवार को जीयनपुर पुलिस ने राहुल राय,राहुल के पिता,उसकी माता तथा दोस्त ऋषि तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।वही जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment