असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन।
असिस्टेंट ऑफिसर बनने पर विद्यालय परिसर में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के हिंदी प्रवक्ता दानबहादुर यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दानबहादुर यादव सदरूद्दीनपुर,बदलापुर,जौनपुर के मूल निवासी हैं। जो गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में हिंदी प्रवक्ता है। यह शिक्षण कार्य के साथ ही साथ तैयारी भी करते थे। इनकी मेहनत का फल रहा कि चयन उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के विज्ञापन संख्या 50 में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के पद पर चयन हो गया। विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक कमला राय और प्रधानाचार्य डा0 वीके सिंह ने दानबहादुर यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। आगे उन्होंने कहा परिश्रम और लगनशीलता से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।बस उसके लिए एक दृढ़ संकल्प होना चाहिए। इसी का प्रतिफल है कि हिंदी प्रवक्ता दानबहादुर यादव असिस्टेंट प्रोफेसर बने। हम लोग इनकी प्रशंसा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अरुण कांत पाठक ने किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश राय,अर्थशास्त्र प्रवक्ता टी आर यादव,परमानंद मिश्रा,राणा प्रताप,प्रिंस राय,अरुण मिश्र,मनीष राय,हरि लाल यादव,भद्रसेन यादव,विवेक कुमार,सुनीता वर्मा,पुष्पा यादव,गंगादीन,रूद्र तिवारी, रत्नाकर राय,श्याम बहादुर,संतोष कुमार,दयाराम यादव सहित विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment