Tuesday, May 10, 2022

बार बालाओं के डांस में खुलकर हुआ असलहे का प्रदर्शन।

बार बालाओं के डांस में खुलकर हुआ असलहे का प्रदर्शन।

पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान। 

मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मुरादपुर गांव में सोमवार को रात में वैवाहिक कार्यक्रम में चले बार बालाओं के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बारातियों ने खुलकर असलहे का प्रदर्शन किया। बारातियों ने असलहे की नोक पर नोट रखकर बार बालाओं में जमकर लुटाया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एक्शन में आ गए। उन्होंने कोतवाल जीयनपुर को निर्देशित किया कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जाए और गुंडा एक्ट की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 
जीयनपुर कोतवाली के मुरादपुर ग्राम निवासी सनोज यादव की बहन की शादी थी। मऊ जनपद के नवा पुरवा से 9 मई को बारात आई हुई थी। बारात में मनोरंजन के लिए बार बालाओं का रंगारंग डांस कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बारात पक्ष के कई लोग मंच पर चढ़कर नाचने लगे और पैसा लुटाने लगे। बारातियों में से किसी ने असलहा का प्रदर्शन शुरू कर दिया और असलहे की नोक पर नोट रख कर नृत्य कर रही बार बालाओं को देने लगा । मस्ती में असलहे को बार-बार लहराता रहा। मंगलवार को इसका वीडियो वायरल हो गया।जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को हो गई। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य  ने जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को जांच कर दोषियों के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज करने एवम् गुंडा एक्ट में भी पाबंद करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। वीडियो से असलहा प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment