14 गाड़ियों की निलामी से 2 लाख 62 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति।
जीयनपुर थाने पर 7 दो पहिया और 7 चार पहिया वाहन की हुई नीलामी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर नीलामी सूचना जारी कर गुरुवार की देर रात्रि तक 14 दोपहिया और चार पहिया वाहनों की नीलामी की गई।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के आदेश पर गुरुवार को नीलामी की कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय की उपस्थिति में हेड मुहर्रिर महबूब आलम ने 14 दुपहिया और चार पहिया वाहनों की नीलामी की गई जिसमें कुल दो पहिया और चार पहिया वाहन की नीलामी लागत मूल्य 164000 रूपये थी। वही बोली बोल कर 14 दो पहिया और चार पहिया वाहन का ₹2 लाख 62 हजार में नीलाम की गई। जिसमें 98 हजार रुपये की राजस्व लाभ प्राप्त किया गया। वही जीयनपुर कोतवाली पर दोपहर के बाद शुरू हुई नीलामी में प्रतिभाग करने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। नीलामी मूल्य से शुरुआत होकर अंतिम बोली तक लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों की नीलामी लेते रहे वही क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया में लागत मूल्य ₹2000 की बाइक ₹17 हजार में सबसे अधिक बोली लगाकर नीलाम की गई। जिसकी चर्चा लोग आपस में करते रहे।इस दौरान राकेश गुप्ता दीपक गुप्ता रमेश कुमार मनीष संजय सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment