Monday, May 30, 2022

विकास कार्यों की जांच के दौरान प्रधान पुत्र ने लगाया मारपीट का आरोप।

विकास कार्यों की जांच के दौरान प्रधान पुत्र ने लगाया मारपीट का आरोप।

कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रसूलपुर कोठिया के प्रधान पुत्र ने ग्राम सभा के विकास कार्यों की जांच के दौरान गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में देर शाम तहरीर दिया है। इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं है।जीयनपुर कोतवाली के रसूलपुर कोठिया ग्राम के प्रधान पुत्र संजय ने कोतवाली में सोमवार को देर शाम तहरीर देकर कहा कि मेरी माता दुलारी देवी प्रधान हैं। ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की सोमवार को 3:00 बजे शाम को खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जांच कर रहे थे। इसी बीच गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। लोग जांच का विरोध करने लगे। जब मैंने कारण जानना चाहा तो उक्त लोगों ने पहले मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी,फिर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे मुझे काफी चोटें आई हैं। गांव के दबंगों ने मुझे जान मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि प्रधान पुत्र संजय की तहरीर मिली है। मेडिकल कराया जा रहा है  जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment