Friday, May 6, 2022

एसडीएम सगड़ी के रवैए से नाराज अधिवक्ताओं ने पकड़ी आंदोलन की राह।

एसडीएम सगड़ी के रवैए से नाराज अधिवक्ताओं ने पकड़ी आंदोलन की राह।

न्यायालय का किया बहिष्कार।

राज्य विधिज्ञ परिषद के सह अध्यक्ष से किया शिकायत।

स्थानांतरण की उठाई मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी ने उपजिलाधिकारी गौरव कुमार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार से उनके न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सह अध्यक्ष जयनारायण पांडेय को शिकायती पत्र देकर उपजिलाधिकारी के कहीं अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार और अधिवक्ता समिति सगड़ी के बीच में पिछले दिसंबर माह से ही न्यायिक कार्यों में सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा है। जिसको लेकर बार और बेंच में अक्सर तनातनी बनी रहती है। दिसंबर 2021 में उप जिलाधिकारी और एक अधिवक्ता के बीच कहासुनी तथा लेखपाल अमित सिंह और अधिवक्ता प्रतीक यादव के बीच मारपीट को लेकर लगभग 42 दिनों तक वकीलों का आंदोलन चला। उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तो न्यायिक कार्य शुरू हो गया। अधिवक्ता समित सगड़ी के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रतीक यादव के मामले का निस्तारण आज तक नहीं हो पाया। इसी बीच एडवोकेट दुर्गेश मिश्रा के विभाजन के मामले में विधि के विपरीत उप जिलाधिकारी द्वारा कब्जा करा दिया गया। एसडीएम का रवैया वकीलों के प्रति उचित नहीं है। 31 मार्च को मैंने एसडीएम को पत्र लिखकर इस संबंध में वार्ता करने को कहा था। मेरे पत्र पर उपजिलाधिकारी ने 6 अप्रैल को समय दिया। वार्ता भी हुई,मामले हल करने  की सहमति भी बनी लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसे पूरी समिति काफी दुखी है। 
अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, मंत्री सूर्यभान यादव,कोषाध्यक्ष मनसा यादव ने संयुक्त रूप से  बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सह अध्यक्ष जयनारायण पान्डेय को पत्रक देकर पूरी घटना से और उपजिलाधिकारी के रवैए से अवगत कराया गया है। मांग की गई है कि उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण सगड़ी से कहीं और कराया जाना आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment