हाजीपुर गोला मार्ग निर्माण से देवारा के दर्जनों गांव का आवागमन प्रभावित।
आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर प्रवाहित सरयू नदी पर पुल बना कर हाजीपुर से गोला बाजार को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है।इस निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क मार्ग हाजीपुर से टूट गया है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र को गोला बाजार से जोड़ने की काफी दिनों से मांग हो रही थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में इस मार्ग को बनाने की स्वीकृति मिली। धन भी अवमुक्त कर दिया गया और काम भी चालू है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग के निर्माण से देवारा क्षेत्र के बुधन, अभनपट्टी,शाह,भदौरा, चक्की हाजीपुर का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को तहसील स्तर पर उठाया,धरना भी दिया,लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। गुरुवार को ग्रामीणों ने हाजीपुर भदौरा ढाले पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में जगरोपन यादव,सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार,नर्वदेश्वर मिस्र,राम नारायण यादव,बुधिया देवी, श्रीमती देवी,सुनीता देवी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment