Tuesday, May 3, 2022

ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क किया जाम।

ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क किया जाम।

पुलिस ने पहुंचकर जाम हटवाया।

पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव में शनिवार को लापता 20 वर्षीय मनीष पुत्र गोपाल यादव का दोहरीघाट के सरयू नदी में रविवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो 12.30 बजे से 1:30 बजे तक ग्रामीणों ने आजमगढ़ गोरखपुर नेशनल हाईवे को जाम करके पुलिस पर हत्या के आरोपी को मुकदमा दर्ज न करने के हीला हवाली का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला एवं नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर शव रख कर जाम किए ग्रामीणों से वार्ता की और समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि 2 दिन पूर्व मनीष गांव के ही अपने दोस्त अजीत पुत्र वीरेंद्र यादव के साथ दोहरीघाट निकल गया और वहां दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। जिसे पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया है पर अभी तक मुकदमा दर्ज कर उससे कड़ाई से पूछताछ नहीं की जिससे कि मामला बाहर आ सके। जिसको लेकर जब शव पोस्टमार्टम से गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे चले जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही जीयनपुर पुलिस ने मृतक के दोस्त अजीत पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी मंडनपुर थाना जीयनपुर जो ननिहाल छत्तरपुर में रहता है को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में लगी हुई है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने कहा कि आप तहरीर दीजिए हम मुकदमा दर्ज कर के दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे पर जाम लगाने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। जनता को परेशान करने की जरूरत नहीं है। आप लोगो कि जो भी मांग होगी वह पूरी की जाएगी। मृतक दो भाइयों दो बहनों में सबसे छोटा था और ट्रैक्टर चलाता था। माता दुर्गावती देवी बहन एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। चर्चा है कि आसनाई के चक्कर में मनीष की जान चली गई है। दोस्त लोग ले जाकर उसे सरजू नदी में धकेल दिए जिससे उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment