माफिया कुंटू सिंह के पट्टीदार के नाम संचालित भारत गैस एजेंसी का गोदाम कुर्क।
अपराधिक कृत्य से धन अर्जित कर छपरा सुलतानपुर ली गई थी भारत गैस एजेंसी।
डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने गोदाम और भवन किया जब्त।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भरद्वाज के आदेश पर तहसीलदार सगड़ी ने प्रदेश के टापटेन अपराधी माफिया कुंटू सिंह के अपराधिक कृत्यों से अर्जित किए गए धन से पट्टीदार के नाम छपरा सुलतानपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी के भवन और गोदाम को रविवार को देर शाम जब्त कर लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रदेश स्तर पर चिन्हित अपराधिक माफिया कुंटू सिंह पुत्र पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुलतानपुर कोतवाली जीयनपुर द्वारा अपराध से अर्जित धन से अपने पट्टीदार उमेश सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह व अंकिता सिंह पत्नी उमेश सिंह के नाम से संयुक्त रुप से छपरा सुलतानपुर में भवन और गोदाम बनाया गया था। जिसने भारत गैस एजेंसी चलती है।
प्रशासनिक जांच में यह सामने आया कि माफिया होने के कारण कुंटु सिंह अपने नाम पर गैस एजेंसी नहीं ले सकता। उक्त गैस एजेंसी का संचालन गुप्त रूप से माफिया ही करते हैं। उनके प्रभाव और दहशत के कारण आसपास में गांव के लोगों द्वारा कोई नया कनेक्शन नहीं दिया जाता। ना ही कोई एजेंसी लेता है। एजेंसी से होने वाले लाभ गुप्त रूप से माफिया कुंटू सिंह के पास ही जाता है। जिसका उपयोग वह मुकदमा की पैरवी और गवाहों को धमकाने में करता है। प्रदेश के अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भरद्वाज ने 12 मई को तहसीलदार सगड़ी और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जीवनपुर को उक्त संपत्तियों को नियमानुसार कुर्क करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह और कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने रविवार को देर शाम भारत गैस एजेंसी के भवन और गोदाम को कुर्क कर लिया।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment