तीन दिनों से लावारिस हालात में खड़ी दो पहिया वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में।
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हीरो गलैमर गाड़ी को उठाकर लाई थाने।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जामेतुलबनात मौहल्ला दोहरीघाट रोड़ पर स्थित विनय जायसवाल का मकान है जहां लावारिस हालात में दो पहिया हीरो गलैमर मोटर साइकिल तीन दिनों से खड़ी थी। जिसकों पुछने वाला कोई नहीं था। जब गुरुवार की शाम को मकान मालिक ने देखा कि कोई मोटर साईकिल को लेकर नही जा रहा है तो वह समझ गया कि कहीं कोई घटना करके खड़ा कर के चला गया है। मकान मालिक ने कई लोगों को बुलाकर दिखाया तो लोगों ने कहा कि पुलिस को सूचना दो मकान मालिक द्वारा जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के नंबर को मोबाइल पर सर्च कर देखा तो गाड़ी बलिया जिले का अभिनय सिंह के नाम से दिखा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों के मौजूदगी में मोटर साईकिल यूपी 60 A A 0510 को अपने कब्जे में लेकर थाने आई और लावारिस गाड़ी की जाचं करने में जुड़ गई है।
No comments:
Post a Comment