सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े।
जमकर मारपीट दो नामजद सहित 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव में सीमा विवाद को लेकर बुधवार को किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस मारपीट में लगभग तीन लोग घायल हो गए। पिंकी किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जीयनपुर कोतवाली के छत्तरपुर गांव में गुरुवार को बधाई नाचने गाने के दौरान सीमा विवाद को लेकर अजमतगढ़ और लाडो बलिया बनकट के किन्नरों के बीच पहले आपस में कहा सुनी शुरू हो गई फिर मारपीट होने लगी। आरोपित है कि इसी दौरान एक पक्ष से 20 से 25 की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और दूसरे पक्ष को मारने पीटने लगे। इस मारपीट में सुमन किन्नर, मुस्कान किन्नर, काजल किन्नर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को पिंकी किन्नर निवासी गोविंद नगर अजमतगढ़ ने कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया कि छत्तरपुर में वह अपने साथियों के साथ बधाई नाचने गाने गई थी।वहीं पर अचानक शंभू किन्नर के चेला किरन किन्नर और भूकंप किन्नर अपने 20,25 साथियों के साथ आई और मुझे लाठी डंडे से पीटने लगी। जान मारने की धमकी देते हुए ईट पत्थर चलाने लगे। जिसमें मेरे कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को इलाज करने के बाद मैंने शुक्रवार को जीयनपुर में तहरीर दिया। पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment