Saturday, November 4, 2023

क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित।

क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित।

माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और रामायण पुस्तक भेंट कर की गई विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर क्राइम ब्रांच स्पेक्टर के पद पर तैनात अशोक दत्त त्रिपाठी का आजमगढ़ जनपद में चार साल सेवा देने के बाद जीयनपुर कोतवाली से बलिया जनपद के लिए स्थानांतरण होने के बाद जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित माला पहनाकर व अंगवस्त्रम,रामायण पुस्तक भेंट कर की गई विदाई।जीयनपुर कोतवाली पर तैनात अशोक दत्त त्रिपाठी क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आजमगढ़ जनपद से बलिया जनपद के लिए स्थानांतरण किया। जिसके बाद जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार की सुबह 10:30 बजे के करीब अशोक दत्त त्रिपाठी का भव्य रूप से विदाई की गई। वही जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह व एसएसआई अनिल कुमार यादव,रविन्द्र कुमार,रमेश यादव,अभिषेक यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट जफर खान व दीवान सूर्यदेव यादव,मनोज कुमार, शहादत अंसारी,राहुल सिंह सहित दर्जनों सिपाहियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम व रामायण पुस्तक भेंट किया गया। जीयनपुर कोतवाली पर लंबे समय तक  सेवा देने व उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उनसे सीख लेने की अन्य दरोगा और सिपाहियों को प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment