मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह।
शिव बालिका इंटर कॉलेज में होगा कार्यक्रम।
हेलीपैड तैयार करने में जुटा स्थानीय प्रशासन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी कैसरगंज के सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज में आएंगे और विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही साथ कॉलेज में बने गेस्ट हाउस का लोकार्पण भी करेंगे। सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकॉप्टर से सगड़ी तहसील से सटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर के खेल मैदान में दिन में 10:00 बजे आएंगे और वहां से कार्यक्रम स्थल शिव बालिका इंटर कॉलेज पहुचेंगे। विद्यालय में बने गेस्ट हाउस का लोकार्पण के साथ ही साथ विद्यालय के मेघावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह करेंगे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर के प्रांगण में हेलीपैड का निर्माण चल रहा है। विद्यालय के प्रिंसिपल शशि कुमार सिंह ने बताया कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment