Thursday, November 2, 2023

पहली बार 78 केंद्रो पर होगी सेस की परीक्षा,तैयारी पूरी।

पहली बार 78 केंद्रो पर होगी सेस की परीक्षा,तैयारी पूरी।

सभी केंद्रो पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक।

शुक्रवार को 10 बजे सुबह से साढ़े ग्यारह बजे तक होगी परीक्षा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक के 78 माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों पर शुक्रवार को स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत लिखित परीक्षा होगी। सकुशल परीक्षा संपन्न करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षक शुक्रवार को सुबह 10 बजे सुबह से 11:30 बजे तक होगी। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों के चयन के तहत जारी निर्देश के अनुसार प्राथमिक, जूनियर,माध्यमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 3, 6 और 9 के तीस तीस छात्र परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। विद्यालयों पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक छात्रों का रोल नंबर आवंटित करेंगे और परीक्षा पर्यंत सुचिता का ध्यान रखेंगे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालयों में मेधावी छात्रों के चयन के लिए शासन स्तर से सराहनीय कदम उठाया गया है। इससे शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं उभर के सामने आएंगी। परीक्षा को सुचिता पूर्वक संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्र पर तैनात किए गए पर्यवेक्षकों को एक दिन पूर्व प्रशिक्षित किया गया।

No comments:

Post a Comment