Thursday, November 16, 2023

चोर उठा ले गए हजारों की मछली और मछली का दाना।

चोर उठा ले गए हजारों की मछली और मछली का दाना।

मछली पालक ने कोतवाली में दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत स्थित ताल सलोना के समीप स्थित सहादुर साहनी पुत्र स्व0 जतन राम की पोखरी से बुधवार की रात्रि में चोरों ने एक कुंटल मछली और चार बोरी मछली का दाना उठा ले गए। मछली पालन के लिए लगे सोलर पंप और अन्य यंत्रों को खोलने का प्रयास किया लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिल पाई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर मछली पालक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के ताल सलोना के समीप रामपुर अजमतगढ़ निवासी सहादुर साहनी की दो बीघा की पोखरी है। जिसमें वह काफी दिनों से मछली पालन का काम करता है। मछली पालन के लिए वह सोलर पंप और अन्य यंत्र लगा रखा है। बुधवार की रात्रि में सहादुर साहनी किसी काम से अपनी रिश्तेदारी गया हुआ था। पोखरी पर सुनसान देख रात में चोरों ने पोखरी से लगभग एक कुंटल मछली और चार बोरी में रखा हुआ मछली का दाना जिसकी कीमत लगभग 15000 रुपए थी। उठा ले गए। गुरुवार को चोरी की जानकारी सहादुर को मिली तो उसने कोतवाली में तहरीर दिया। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No comments:

Post a Comment