एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
तहसील परिसर में मतदाता रैली निकाल किया गया जागरूक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली तहसील क्षेत्र का भ्रमण करती हुई तहसील पर समाप्त हुई जो तहसील परिषर पर पूरी तरह से चारों तरफ भ्रमण कराया गया। जिसमें तहसील के समस्त राजस्व कर्मी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए जो हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील की गई की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची से मृतकों के नाम को हटवाते हुए शादी शुदा होकर आए महिलाओं और 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं अन्य व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। साथ ही साथ जिन मतदाताओं के नाम डबल हो गए हैं उनके नाम हटाए जाए जिससे कि आने वाले लोक सभा चुनाव 2024 व अन्य निर्वाचनों में लोगों को स्वच्छ और निर्भीक होकर मतदान अधिक से अधिक करने की अपील की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान जगह- जगह चलाए जा रहे हैं और लोगों को जागरुक कर मतदान के प्रति एवं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह,चंद्रप्रकाश,लाल जी, रविंद्र कुमार,शिखा श्रीवास्तव, नीरज पटेल सहित तहसील के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment