गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध फरार बदमाश के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किए गए माजिद निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज के घर शनिवार को मुनादी कराते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा की। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहे। बिलरियागंज थाने के मुहम्मदपुर का निवासी माजिद पुत्र सज्जाद गोवंश निवारण अधिनियम सहित कई अन्य अपराधिक मामलों में वांछित था। जिलाधिकारी के निर्देश पर माजिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे पाबंद किया गया था। कार्यवाही के बाद से ही वह न्यायालय से फरार चल रहा था। कई बार हाजिर होने के लिए न्यायालय द्वारा नोटिस जारी की गई। बावजूद इसके ना तो वह न्यायालय में हाजिर हुआ नहीं उसे पुलिस पकड़ पाई। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पान्डेय ने उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा कराया और गांव में मुनादी कराकर लोगों को जानकारी कराई। इसके बाद भी अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नही हुआ तो कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment