पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन सील की कमान सौपी एडिशनल एस पी सुधीर जायसवाल को अब अपराधियों की खैर नहीं।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बदमाशों, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल को ऑपरेशन सील का नोडल अधिकारी बनाया है।
एसपी क्राइम के नेतृत्व में 112 नंबर पर जैसे ही किसी घटना की सूचना मिलेगी उसी दौरान मात्र 10 मिनट के अंदर फायरपावर से लैस जांबाज पुलिसकर्मी घटना के आस-पास के लिंक सड़कों की नाकेबंदी करके बदमाशों को दबोच लेने का कार्य बड़े आसानी से कर लेंगे।
, पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह के मुताबिक अपराधी अपराध करने के बाद दूसरे बॉर्डर या एरिया में पहुंचकर दूसरे जनपदों में या दूसरे थाना क्षेत्रों में चले जाते है।
, इसके लिए जनपद में बकायदा 101 जगहों, मेन रोड, लिंक रोड पर
गाड़ियों के लिए अलग से रणनीति बनाई गई है,।
जिसका ऑपरेशन सील नाम दिया गया है, जब भी इस तरह का कोई क्राइम या सनसनीखेज घटना होगी तत्काल कंट्रोल रूम से मैसेज जाएगा कि ऑपरेशन सीन लागू कर दिया गया है।
घटनास्थल के उन सभी (पॉइंट) स्थान है उस पर वह गाड़ियां तुरंत जाएंगी जो पहले से ऑपरेशन सिल के लिए निर्धारित हैं,
जो अधिक्तम10 मिनट के अंदर पीआरबी के फोर व्हीलर, थानों की 26 वाहन, सेकंड मोबाइल, कोबरा की मोटरसाइकिलें, पीआरबी की मोटरसाइकिलें इस प्रकार कुल 28 मोटरसाइकिलों की टीम 101 गाड़ियों जिसमें कम से कम चार पुलिसकर्मी रहेंगे सबके पास अत्याधुनिक असलहे रहेंगे घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे बॉर्डर को सील कर लेंगे और बदमाश बच नहीं पाएंगे ।
बता दें कि प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह की रणनीति के आगे अपराधियों की जनपद में हनक समाप्त हो चुकी है, अपराधी अपराध करने का तरीका सोचते हैं ।
उसके पहले से ही प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अलग तरह की रणनीति बनाकर अपराधियों, बदमाशों, साइबर अपराधियों को अपने जाल में फंसा कर उनको जेल के सलाखों में पहुंचा देने का कार्य कर दे रहे हैं ।
No comments:
Post a Comment