(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 19 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु 16 जून 2020 को भेजी गयी सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में से 04 मरीज की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 01 व्यक्ति कटाई पवनीकला मेंहनगर, 01 व्यक्ति रौजा सफनपट्टी आजमगढ़,01 व्यक्ति काखभार रौनापार आजमगढ़ तथा 01 व्यक्ति खानपुर फतेह, अतरौलिया आजमगढ़ का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 175 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 15 एक्टिव केस हैं, 154 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment