Saturday, June 6, 2020

सीएमओ ने बताया कि आज सायं 3ः00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 150 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 06 जून-- सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि आज सायं 3ः00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 150 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 97 एक्टिव केस हैं, 50 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 03 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। 
आगे उन्होने बताया कि कुल 120 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। गत 24 घण्टे में 198 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 18 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव व 180 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है एवं अभी भी 585 जांच रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। 
उन्होने बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 120 कोरोना पाजीटिव मरीजों का द्वितीय सैम्पल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 3480 व्यक्तियों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है, जिसमें से कुल 2895 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 149 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। 

No comments:

Post a Comment