Sunday, June 14, 2020

कल नीमा चिकित्सकों को कराया जाएगा कोविड-19 का प्रशिक्षण।



कल नीमा चिकित्सकों को कराया जाएगा कोविड-19 का प्रशिक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ सीएमओ डॉ. ए.के. मिश्रा ने नीमा के चिकित्सकों को कोविड 19 की ट्रेनिंग के लिए अपनी स्वीकृति दी है। प्रथम चरण में 25 चिकित्सकों की ट्रेनिंग सीएमओ कार्यालय के सभागार में सोमवार 15 जून को प्रातः 11 बजे से होगी। नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि संगठन की मांग पर सीएमओ साहब ने सोमवार को ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। जिन लोगों को प्रथम चरण के लिए चुना गया है, वे उस दिन नीमा के आई कार्ड और मास्क के साथ 11 बजे से 5 मिनट पहले ही सीएमओ कार्यालय पहुँच जाएं, जिससे व्यवस्था करने में कोई परेशानी न हो।

No comments:

Post a Comment