Tuesday, June 16, 2020

जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चौकियों पर क्या-क्या व्यवस्था है तथा क्या व्यवस्था होनी है आदि को देखा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 16 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अन्तर्गत बाढ़ पूर्व तैयारियों के समीक्षा के बाद तहसील सगड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित एरिया महुला गढवल, कुंड़हीढाला, ईस्माइलपुर चैक, जमुआरी, गांगेपुर, रोशनगंज, हाजीपुर, मठिया, बरदहुआ नाला, उलटहवा का निरीक्षण किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खण्ड के एक्सीयन को निर्देश दिए कि बांध का निरीक्षण कर ले, जहा-जहां पर बन्धे में साही  व चुहो द्वारा होल किया गया है उसे तत्काल ठीक करा लें। इसी के साथ ही बंधें पर जहां-जहां पटरी क्षतिग्रस्त है उसे भी ठीक करा ले। बाढ़ आने पर व्यक्तियों के रूकने के लिए जो आश्रय स्थल बनाये गये है, जिसमें मिटटी बह चुका है उन आश्रय स्थलों मंे मिट्टी की फिलिंग करा ले। 
खण्ड विकास अधिकारी हरैया को निर्देश दिए आश्रय स्थलों पर जो इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प लगे है उसे चालु हालत मंे कराये एवं साथ ही शौचालय की व्यवस्था कराते हुए उसे सक्रिय कराये।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि मोबाईल नम्बर के साथ गोताखोर की सूची बना ले तथा जिन नावों का प्रयोग किया जाना है उसकी जांच कर ले और जो नाव ठीक नही है उसे पहले से ठीक करा ले, जिससे बाढ़ के समय नावों का उपयोग किया जा सकें। नाव एवं मोबाइल नम्बर के साथ नाविकों की सूची तैयार करे। 
इसी के साथ ही बाढ़ क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 50-50 व्यक्तियों की सूची मोबाईल नम्बर के साथ तैयार करें एवं मोबाईल नम्बर विभिन्न मोबाईल कम्पनियों के होने चाहिए। जिससे की बाढ़ के समय उनके मोबाइल नम्बर का उपयोग किया जा सकें। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जगह-जगह रूक कर ग्रामीणों से फीड बैक लिया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामिणों के मदद के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चौकियों पर क्या-क्या व्यवस्था है तथा क्या व्यवस्था होनी है आदि को देखा, उसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाढ़ चैकियों को स्थायी बनाये जाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए कि इसके लिए जमीन का चिन्हांकन कर ले।
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी, नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा, बाढ़ खण्ड के एक्सीयन आदि आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment