(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 02 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेन्टर शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवां बनकट आजमगढ़, फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर स्वामी सहजानन्द पालिटेक्निक इंस्टीट्यूट पटवध आजमगढ़, अस्थाई आश्रय स्थल मौलाना आजाद इण्टर कालेज अंजान शहीद आजमगढ़ एवं कन्टेनमेंट जोन मजरा मोलनापुर, राजस्व ग्राम मऊकुतुबपुर तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर स्वामी सहजानन्द पालिटेक्निक इंस्टीट्यूट पटवध आजमगढ़, अस्थाई आश्रय स्थल मौलाना आजाद इण्टर कालेज अंजान शहीद आजमगढ़ में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये कि कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं कम्युनिटी किचन में लगे कर्मचारियांे को मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध करायें और सोशल डिस्टेन्सिंग का भी ध्यान रखें। इसी के साथ ही शौचालय की सफाई नियमित रूप से कराते रहें। जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई आश्रय स्थल मौलाना आजाद इण्टर कालेज अंजान शहीद आजमगढ़ में रूके हुए व्यक्तियों को उपलब्ध कराये जा रहे राशन किट को खोलवाकर देखा गया तथा उसमें सामानों के गुणवत्ता की भी जांच की गयी।
आगे जिलाधिकारी द्वारा इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेन्टर शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवां बनकट आजमगढ़ में रूके हुए व्यक्तियों को दिये जा रहे आयुष काढ़े के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि रूके हुए व्यक्तियों को प्रतिदिन ताजा आयुष काढ़ा बनाकर वितरित कराते रहें, जिससे उनके इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार हो सके। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इंस्टीट्यूशन व फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर, अस्थाई आश्रय स्थल में व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन मजरा मोलनापुर, राजस्व ग्राम मऊकुतुबपुर तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कन्टेनमेंट जोन में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था करें और यह भी ध्यान रखें कि कन्टेनमेंट जोन में कोई व्यक्ति बाहर का अन्दर न आये और अन्दर को कोई व्यक्ति बाहर न जाये। यदि इस क्षेत्र के अन्दर किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खाॅसी, बुखार या श्वास के लक्षण आते हैं तो उनका तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण करायें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी सहित स्वास्थ्य विभाग/पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारियों उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment