Tuesday, June 9, 2020

सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में से 02 जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें एक व्यक्ति बनावे, बाजार गोसाईं व एक व्यक्ति देवारा खास, बघावा आजमगढ़ का है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 09 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित की गयी सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में से 02 जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें एक व्यक्ति बनावे, बाजार गोसाईं, आजमगढ़ तथा एक व्यक्ति देवारा खास, बघावा आजमगढ़ का है। सीएमओ बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
उन्होने बताया कि अब तक कुल 158 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 103 एक्टिव केस हैं, 52 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 03 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment