Tuesday, October 7, 2025

उड़ान प्ले स्कूल खालिसपुर का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।

उड़ान प्ले स्कूल खालिसपुर का हुआ उद्घाटन।

पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में खुली बच्चों के लिए 
आधुनिक सुविधाओं लैस स्कूल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित उड़ान प्ले स्कूल का हुआ उद्घाटन समारोह।पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में खुली शाखा, बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है।खालिसपुर रोड पर स्थित उड़ान प्ले स्कूल का उद्घाटन सोमवार की सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि अब तक उड़ान प्ले स्कूल में छोटे बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने, साइकिल और झूले लगाए गए हैं।प्ले ग्रुप में बच्चों को बैठने, बोलने और बातचीत करने के नए तरीके सिखाए जाएंगे।खालिसपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में यह पहला उड़ान प्ले स्कूल है। इस शाखा के खुलने से आसपास के क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सकेगी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह शाखा क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का आधार बनेगी।

No comments:

Post a Comment