घर घर खादी हर घर खादी जागरुकता रैली निकाली गई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार में घर घर खादी हर घर खादी जागरुकता रैली निकाली गई।खादी ग्रामोद्योग आयोग बेतिया हाता गोरखपुर के द्वारा प्रकाश सेवा आश्रम एवं ग्रामोद्योग सुदनीपुर रौनापार के माध्यम से घर-घर स्वदेशी,हर घर स्वदेशी,जन जागरूकता रैली निकाली गई।रौनापार बीएसडी स्कूल में खादी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि दीपक कुमार मीणा खादी ग्राम उद्योग आयोग के जिला प्रभारी आजमगढ़ ने महोत्सव को सुचारू और बेहतर ढंग से संचालित होने व प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने खादी अपनाने पर बल दिया तो वहीं हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का नारा भी दिया।खादी महोत्सव में स्कूल के बच्चों द्वारा कला पेंटिंग प्रतियोगिता,चरखा प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आए प्रतिभागी बच्चों में प्रथम द्वितीय और तृतीय बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतिभाग कर रहे अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। खादी समारोह में वक्ताओं ने स्वदेशी खादी अपनाने पर बल दिया। कहां की महात्मा गांधी ने बहुत पहले ही विदेशी कपड़ों का परित्याग करने को कहा था। आज वह वक्त है जब स्वदेशी खादी का प्रयोग करें।अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने किया व संचालन ओमप्रकाश सिंह संस्था के मंत्री ने किया।
No comments:
Post a Comment