Friday, October 17, 2025

चकमार्ग एव बंजर भूमि के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।

चकमार्ग एव बंजर भूमि के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।

गांव की लाखों रुपये की कीमती जमीन पर दबंग कर रखा था वर्षो से कब्जा।

आई जी आर एस से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को की थी शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव में दबंगों द्वारा वर्षों से सरकारी रास्ते एवं बंजर की भूमि पर दबंगई के द्वारा कब्जा कर रखा था। कई बार इसकी शिकायत तहसील पर की गई पर अधिकारियों कर्मचारियों के कान पर जु नहीं रेगा और कब्जा हटाने से परहेज करते रहे। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम गठित की गई। जिस पर नायब तहसीलदार विवेकानंद, राजस्व निरीक्षक समोधी राम,लेखपाल रीता गौतम व जीयनपुर की पुलिस फोर्स मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंचकर रास्ता और बंजर भूमि जो गांव की लाखों रुपए की कीमती जमीन है से कब्जा हटाया गया।वही चकमार्ग गाटा संख्या 251 रकबा 14 एयर एव बंजर भूमि गाटा संख्या 250 रकबा 45 एयर की भूमि पर गांव के अभिलेख पुत्र सुखदेव यादव, मलखू पुत्र सुखदेव कैलाश पुत्र मलखू,मुसाफिर पुत्र मलखू एवं गोपाल पुत्र राजदेव द्वारा वर्षों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर नाद खूंटा घुर गट्टा पेड़ आदि लगाकर कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत भगवती यादव पुत्र चंद्रदेव यादव द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल से आईजीआरएस के द्वारा की गई थी।जिस पर तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज एवं उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह द्वारा एक टीम गठित की गई जिसमें आधा दर्जन लेखपाल सहित नायब तहसीलदार को मौके से पुलिस बल लेकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। जिस पर बुलडोजर द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई और अतिक्रमण हटाया गया। इसके पूर्व में भी ग्रामीणों एवं आवेदक द्वारा तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक दर्जनों शिकायती पत्र दिया था पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक व उच्च अधिकारी सोते रहे। यहां तक की कई गांव का भी इसी तरह का मामला है जहां अतिक्रमण के लिए लोग तहसील का चक्कर काट रहे हैं पर या तो हाईकोर्ट के निर्देश पर या फिर आईजीआरएस के माध्यम से ही अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। स्वयं विवेकपूर्ण तरीके से अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।वर्तमान मामले में भी सुप्रीम कोर्ट के कई आदेश सरकारी भूमि से आक्रमण हटाने को दिए गए पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

No comments:

Post a Comment