Wednesday, October 15, 2025

रौनापार पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

रौनापार पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ.अनिल कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रौनापार ने मय हमराह द्वारा न्यायालय से निर्गत वारण्टियों की गिरफ्तारी के आदेश में एक अभियुक्त अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया।अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार वारंटी अजय यादव पुत्र सहदेव यादव उम्र 37 साल निवासी बनकटा (बाजार गौसाई) थाना रौनापार, को प्रभारी निरीक्षक रौनापार मंतोष कुमार सिंह व हमराहियों ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय यादव के ऊपर आधा दर्जन से ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें मारपीट चोरी जालसाजी रंगदारी सहित एससी,एसटी के तहत कई मुकदमे दर्ज है।

No comments:

Post a Comment