Monday, October 13, 2025

पैदल जा रहे युवक व बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर हालत गम्भीर।

पैदल जा रहे युवक व बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर हालत गम्भीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमशर गांव के पास आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर लाटघाट बाजार से अपने भतीजे के साथ घर पैदल घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी।जबकि लाटघाट की तरफ से ही बाइक से तेज रफ्तार से आजमगढ़ की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे अर्जुन 45 साल पुत्र समरू एव पिंटू पुत्र सुनील 9 साल निवासी धनछूला जमीन हरखोरी थाना जीयनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वयं बाइक सवार शराब के नशे में धुत था और तेज रफ्तार से जा रहा था।कि पैदल जा रहे युवक और बच्चे को पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया और बाइक पर दो सवार दीपचंद थाना महाराजगंज का निवासी है स्वयं भी दूर छिटक कर जा गिरे जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दूसरा व्यक्ति जो बाइक पर बैठा था। वह दूर छिटक कर गिर गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई लोगों ने तत्काल जीयनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी पर समाचार लिखे जाने तक जीयनपुर पुलिस का कोई भी सिपाही मौके पर नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने डायल112 नंबर एंबुलेंस को सूचना देने के बाद काफी देर से पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को सदर ले गई जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment