Tuesday, October 7, 2025

बागखालिस बाजार में मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी।

बागखालिस बाजार में मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुद्रपुर ग्राम निवासी बागखालिस बाजार में रविवार को मेला देखने गया हुआ था कि इस दौरान लगभग 6:30 बजे किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली इधर-उधर तलाश के बाद तौफीक अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।हालांकि पुलिस ने बाइक चोरी की जांच करने में जुटी हुई है और कहा गया की जांच करने के उपरांत बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब तक बाइक चोरी का पता नहीं चल पाया है। अब्दुल तौफीक ने बताया कि बाजार में जब मेला देख बाइक खड़ी कर कर मेला देखने चले गए तो 2 घंटे बाद जब लौटे तो बाइक उस स्थान से चोरी हो चुकी थी। जिससे में घबरा गया और इधर-उधर तलाश किया पर आज सुबह भी बाइक का कहीं पता नहीं चला तो जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पर जीयनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

No comments:

Post a Comment