Thursday, October 9, 2025

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।

सगड़ी के अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्टार को एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को भारत की सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गंवई को जूता से मारने का प्रयास करने वाले वकील राकेश किशोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रजिस्टार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को सौंपा। एसडीएम के माध्यम से रजिस्टार को प्रेषित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राकेश किशोर अधिवक्ता द्वारा मुख्य न्यायाधीश  जस्टिस बी आर गंवई पर जूता फेंक कर अपमानित करने का प्रयास किया गया है जो पूर्ण रूप से अपराधिकृत है। भारत की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर हमला देश की अस्मिता पर हमला है। जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है। अनुसूचित जाति के न्यायाधीश पर हमला एससी,एसटी एक्ट के तहत भी अपराध है। वकील घर पर बैठकर मीडिया के समक्ष नफरती बयान दे रहे हैं, जिसके कारण देश में सामाजिक नफरत एवं धार्मिक उन्माद फैल रहा है।सूर्यभान सरोज,अजीत यादव,संतोष कुमार,संजय कुमार,रवि प्रकाश गौतम,चंद्र प्रकाश,प्रेम शंकर यादव के हस्ताक्षर से प्रेषित ज्ञापन में न्यायाधीश पर हमला करने वाले वकील पर मुकदमा दर्ज करने तथा अदालत परिसर में किसी भी प्रकार का विधि व्यवसाय करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment