Sunday, January 14, 2024

फुटबॉल के उद्घाटन मैच में कोपागंज ने मुबारकपुर को तीन गोल से हराया।

फुटबॉल के उद्घाटन मैच में कोपागंज ने मुबारकपुर को तीन गोल से हराया।

नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने किया मैच का उद्घाटन।

पांच दिवसीय मैच में 16 टीमों के बीच होगी टक्कर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी स्मिथ इंटर कॉलेज नगर पंचायत अजमतगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय स्वर्गीय मुकुंद चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में कोपागंज की टीम ने मुबारकपुर की टीम को तीन गोल से हराया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ प्रतिनिधि अजय साहनी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उद्घाटन किया।
रविवार को उद्घाटन मैच कोपागंज और मुबारकपुर की टीम के बीच में शुरू हुआ। शुरू से ही कोपागंज की टीम मुबारकपुर की टीम पर भारी रही। पहले हाफ में दो गोल बनाकर आगे रही कोपागंज की टीम ने दूसरे हाफ में भी एक गोल बनाया। जबकि मुबारकपुर की टीम कोई गोल नहीं बना सकी।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अजय साहनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम प्रतिभाएं छिपी हुई है। जिसे तलाशने और तराशने की जरूरत है। खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से व्यक्ति का बहुमुखी विकास होता है। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक राजन सोनकर, राजेश सोनकर,साका शंकर सोनकर,शुभम राय,डी के श्रीवास्तव,शुभम राय,सोनल त्रिपाठी,सोहराब आलम,संजय साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment