जीयनपुर मे भभ्य शोभायात्रा एव झांकी में जमकर हुई पुष्प वर्षा।
भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा।
जमकर महिलाएं और युवक अबीर गुलाल उड़ाकर नाचे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक रघुनंदन सेवा समिति के बैनर तले जीयनपुर में भभ्य शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली गई।गाजा बाजा के साथ हाथी घोड़ा के साथ झांकी में राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न हनुमान पार्वती शंकर व भारत माता के साथ झांकी मनमोहन रूप से तैयार की गई और पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी रही और महिलाएं और युवा जमकर नाचे।झांकी के ऊपर पुष्प की वर्षा होती रही लोग मंगल गीत गाते रहे एवं फूल बरसाते रहे झांकी इतनी आकर्षक बनाई गई थी कि लोग देखकर निहाल हो रहे थे जबकि झांकी सोमवार को ही रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही निकाली जानी थी पर प्रशासन द्वारा रोक दिए जाने के कारण एक दिन बाद रामलला आएंगे एवं प्राण प्रतिष्ठा के खुशी में लोगों ने जमकर नाचते हुए झांकी का आनंद लिया। जो झांकी निकाली गई वह जीयनपुर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी और लोग छतों से फूल बरसाते रहे वह मंगल गीत गाते रहे। झांकी अजमतगढ़ मार्ग, दोहरीघाट मार्ग,आजमगढ़ मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी जहां चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर थी।जिससे कि कोई घटना न घटित हो सके यह कार्यक्रम एक महीने पहले ही तैयार किया गया था। जिससे कि नगर में शोभा यात्रा निकाली जाए पूरा नगर भगवा रंग में रगां हुआ है दूर दराज से हाथी घोड़े और बैंड बाजा की पार्टी मंगाई गई थी। लोग हाथी को तिलक चंदन कर आशीर्वाद भी ले रहे थे व उन्हें फल फूल खिला रहे थे। झांकी विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए नाचते गाते जय श्रीराम के नारों और भारत माता की जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।इस दौरान शेषविन्द बरनवाल,विपिन जायसवाल,सन्तोष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,राजेश जायसवाल,आलोक चौरसिया,दीपक गुप्ता,मुकेश जायसवाल,नन्दलाल मोदनवाल,विजय अग्रवाल,सतीश सोनकर,अनिल सोनकर,डब्लू गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव,जयप्रकाश सिंह,सोनू बर्मा सेठ,अंशु गुप्ता,अजित बरनवाल, अमरनाथ गुप्ता,गोपाल मोदनवाल,संजय गुप्ता,
संजय अग्रवाल,हिमांशु जायसवाल आदि रहे।
No comments:
Post a Comment