Wednesday, January 24, 2024

रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन के लिए सरफराज को मिला माधवराव सिंधिया अवार्ड।

रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन के लिए सरफराज को मिला माधवराव सिंधिया अवार्ड।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के होनहार क्रिकेटर सरफराज को रणजी ट्रॉफी 2021-22 मे सर्वश्रेष्ठ रन बनाने पर माधवराव सिंधिया अवार्ड से नवाजा गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने सरफराज की ना मौजूदगी में उनके पिता नौशाद खान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले क्रिकेटर को बीसीसीआई नमन अवार्ड के तहत माधवराव सिंधिया अवार्ड दिया जाता है। 2021-22 में जनपद के युवा क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ रन बनाया था। 22 जनवरी 2024 को हैदराबाद में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ ने सरफराज खान की ना मौजूदगी में उनके पिता नौशाद खान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।सगड़ी तहसील के बासुपार के मूल निवासी सरफराज खान की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं।

No comments:

Post a Comment