श्रीराम रथ यात्रा रविवार को पहुँचा जीयनपुर व अजमतगढ़,राममय हुआ नगर ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अयोध्या धाम से चलकर श्रीराम रथ पूजित कलश लेकर रविवार को जीयनपुर और अजमतगढ़ पहुँचा पूरा नगर भ्रमण किया। जीयनपुर में आजमगढ़ रोड,बिलरियागंज रोड़ पर फिर दोहरीघाट रोड़ होते हुए अजमतगढ़ नगर में गया। वहाँ पर पूरा नगर भ्रमण किया। इस बीच जीयनपुर और अजमतगढ़ दोनों नगर राम मय हो गया। लोग राम के गीत गाते हुए आगे चल रहे थे। पीछे रथ यात्रा चल रही थी। लोगों ने खूब झूम कर तालियां बचाई और आगे आगे ढोल नगाड़ा बजाते लोग चल रहे थे। पीछे से राम भक्त चल रहे थे पूरा नगर राममय हो गया था। इस अवसर पर विभाग प्रचारक सत्येन्द्र जी ने कहा कि यह यात्रा अयोध्या से पूजित कलश लेकर चली है जो हर नगर में चल रही है। जिला प्रचार प्रमुख मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम सबके आराध्य है। 22 जनवरी को सभी लोग पहुंच नहीं पायेंगे। ऐसे में लोगों को पूजित कलश व अक्षत देकर श्रीराम के अंश की पूजा करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश तिवारी,आशुतोष जायसवाल,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,सन्तोष सिंह टीपू,रामकेवल गुप्ता,विन्ध्यवासिनी सिंह,संतोष जायसवाल,शेषविन्द बरनवाल,संतोष चौरसिया,सत्येन्द्र जी,मदन श्रीवास्तव, डा.गौरव जायसवाल,अजीत बरनवाल,पंकज श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह,डब्लू गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment