Sunday, January 14, 2024

अमेरिका सिंह ने महंत ज्योतिषाचार्य सौरभ दीक्षित को भेंट की राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति।

अमेरिका सिंह ने महंत ज्योतिषाचार्य सौरभ दीक्षित को भेंट की राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति।

कलराज मिश्र के आदर्श व्यक्तित्व का संकलन है निमित्त मात्र हुं ::प्रो.अमेरिका सिंह पूर्व कुलपति

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
लखनऊ,14 दिसंबर, लोहड़ी पर्व के अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह ने महंत ज्योतिषाचार्य सौरभ दीक्षित से भेंटवार्ता कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो सिंह ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति ज्योतिषाचार्य सौरभ दीक्षित को भेंट की। इस अवसर प्रो सिंह के साथ अरविंद कुमार त्रिपाठी,प्रेम शंकर त्रिपाठी,डॉ.अखिलेश कुमार त्रिपाठी,डॉ.मनीष महर्षि,डॉ.पी.के.मिश्रा और अखिलेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो सिंह ने श्री दीक्षित से ज्योतिष, अध्यात्म,भारतीय शिक्षा व्यवस्था में सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों का समावेश,दर्शन, साहित्य,संस्कृति और कौशल से जुड़े विषयो पर भी चर्चा की। ज्योतिष के क्षेत्र में श्री दीक्षित द्वारा किए गए कार्य सराहनीय रहे है जिसे वैश्विक स्तर पर ज्योतिषाचार्य को रेखांकित किया गया है। भारतीय दर्शन में ज्योतिष का बड़ा ही महत्व बताया गया है। सदियों से चली आ रही है ज्योतिष परंपरा के पुनीत कार्य में श्री दीक्षित की दक्षता उल्लेखनीय हैं।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के व्यक्तित्व में प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास पुरुष श्री मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता और समाज के कल्याण के लिए लगाया है। मिश्र का बहुमुखी व्यक्तित्व आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं।राज्यपाल श्री मिश्र का व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरण रहा है। निमित्त मात्र हूॅ मैं यह पुस्तक श्री मिश्र के बहुआयामी व्यक्तित्व तथा कार्यों की झलक के साथ एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राजभवन तक की उनकी यात्रा का सुरुचिपूर्ण संकलन है। उनका व्यक्तित्व ज्ञान,कर्मठता और मर्यादा का सुन्दर समन्वय है। उन्होंने सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा का अनुसरण कर समाज के सम्मुख एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उनकी संवेदनशीलता तथा उनके सहज व्यवहार ने उन्हें संपूर्ण राष्ट्र में अत्यंत लोकप्रिय एवं आदरणीय बनाया है।

No comments:

Post a Comment