Sunday, January 28, 2024

हरसिंहपुर गांव निवासी युवक की रायपुर में हत्या जांच में जुटी पुलिस।

हरसिंहपुर गांव निवासी युवक की रायपुर में हत्या जांच में जुटी पुलिस।

जमीन खरीद कर ढाबा खोलना चाहता था युवक।

जिंदल कालेज से किया था बीटेक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र शिवप्रकाश सिंह की छत्तीसगढ़ के रायपुर में हत्या कर दी गई।
                 (युवक की फाइल फोटो)
 हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस जांच में जुट गई। घर पर जैसे ही सूचना मिली तो शव को लेने के लिए लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था और रायपुर से जिंदल कॉलेज से बीटेक कर वहीं मेडिकल कॉलेज के बगल में ढाबा खोलना चाहता था। इसके पूर्व भी वह ढाबा शहर के अन्यत्र स्थान पर चलता था। पर अब दूसरे जगह ढाबे को शिफ्ट करना चाह रहा था। जिसके लिए उसने कुछ वर्ष पहले जमीन खरीदी थी। पुलिस को शंका है कि जमीनी विवाद को ही लेकर युवक की हत्या की गई है। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मचा हुआ है। वही शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कालेज रोड़ पर रविवार दोपहर में दिन दहाड़े युवक की हत्या कर दी गई जिससे सनसनी फैल गई। हत्याकांड की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को दोपहर में मेडिकल कालेज मार्ग में सामान्य गतिविधियों के साथ लोगो की चहल कदमी थी। इस बीच दोपहर में एक व्यक्ति की लाश लहूलुहान अवस्था मे सड़क पर पड़ा मिला। इस नजारे को देखकर राहगीरों तथा आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया।डरे सहमे लोगो ने इसकी सूचना चक्रधर पुलिस को दी। जहां पुलिस टीम मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई में जुट गई। वही उस पर टांगी नुमा लोहे के हथियार से गर्दन पर प्रहार कर मौत के घाट उतारने की आशंका शव की परिस्थितियों से लगाया जा रहा है। वही मृतक उक्त क्षेत्र में कुछ माह पूर्व जमीन खरीद कर ढाबा चलाने के उद्देश्य से लिया था। जिसे मिट्टी पाटकर समतल किया जा रहा था। ताकि वह रोड़ स्तर की ऊंचाई में आ सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी भूमि में मिट्टी पटाई को लेकर स्थानीय व्यक्ति से विवाद चल रहा था। मृतक की हत्या भी इसी वजह से करने का कयास लगाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment