कार की टक्कर से ठेला चालक व एक अन्य झुलसा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर तिराहा से पूर्व कार की टक्कर से ठेला चालक सहित एक अन्य झुलसा हालत गंभीर निजी अस्पताल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को जीयनपुर कस्बा निवासी व्यक्ति कार लेकर तेल भरवाने के लिए जा रहा था कि अनियंत्रित कार ठेला से भिड़ गई। इस दौरान ठेला पर इमरती बनाने वाला ठेला चालक नागेंद्र चौहान निवासी शादी सराय थाना घोसी जनपद मऊ, जीयनपुर में कमरा लेकर रहता है। जलते हुए तेल से बुरी तरह झुलस गया। वही ठेले पर खाने के लिए बैठा हुआ बैजू पुत्र लालू निवासी कुरैश नगर भी झुलस गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया चालक फरार हो गया।
No comments:
Post a Comment