Monday, May 8, 2023

पर्यवेक्षक ने अजमतगढ़ व जीयनपुर नगर पंचायत और बिलरियागंज नगर पालिका का किया भ्रमण।

पर्यवेक्षक ने अजमतगढ़ व जीयनपुर नगर पंचायत और बिलरियागंज नगर पालिका का किया भ्रमण।

पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

रैम्प,शौचालय,पानी सहित मुलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ व जीयनपुर नगर पंचायत और बिलरियागंज नगर पालिका का पर्यवेक्षक ने किया भ्रमण मतदान केंद्रों पर रैंप शौचालय पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में 2.00 बजे नगर निकाय चुनाव आजमगढ़ के पर्यवेक्षक राधेश्याम ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत, अजमतगढ़ नगर पंचायत व बिलरियागंज नगर पालिका में भ्रमण कर नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों जिनमें जीयनपुर प्राथमिक विद्यालय,अजमतगढ़ नगर पंचायत के स्मिथ इंटर कॉलेज,कन्या कर्मोत्तर प्राइमरी पाठशाला व प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ द्वितीय और बिलरियागंज नगर पालिका के मतदान केंद्र नसीरपुर व दिलवा गौरी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की जानकारी ली। वही मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधा दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप पानी शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,आईएएस प्रखर सिंह,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,नन्द कुमार तिवारी सहित मातहत कर्मचारियों को चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान सगड़ी तहसील क्षेत्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment