Monday, May 1, 2023

पुरुष कर्मियों को बाहर निकालने के शासनादेश का कस्तूरबा विद्यालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन।

राज्य परियोजना निदेशक द्वारा लागू नियमों का कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों व अध्यापकों ने किया विरोध।

पुरुष कर्मियों को बाहर निकालने के शासनादेश का कस्तूरबा विद्यालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं व शिक्षकों ने राज्य परियोजना निदेशक के पत्र का विद्यालय के छात्राओं व शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन।
जानकारी के अनुसार सोमवार को 11:00 बजे कस्तूरबा विद्यालय अजमतगढ़ के प्रांगण में राज्य परियोजना निदेशक के पत्र शासनादेश पुरुष कर्मियों को कस्तूरबा विद्यालय से बाहर करने पुरुष शिक्षक लेखाकार अनुचर चौकीदार संविदा कर्मियों के नवीनीकरण पर रोक लगाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतिमा माधुरी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने हाथ में दफ्ती लेकर शासनादेश का विरोध किया वही दर्जनों शिक्षकों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य रूप से संगीता सिंह,निवेदिता सिंह,लेखाकार मुकेश यादव,बागेशदत्त तिवारी,शिव कुमार चौहान सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment