Wednesday, May 10, 2023

कुरैश समाज सहित तीन अध्यक्ष पद व तीन सभासदों ने मंजू राय को दिया समर्थन,अभिषेक राय ने जीत का किया दावा।

कुरैश समाज सहित तीन अध्यक्ष पद व तीन सभासदों ने मंजू राय को दिया समर्थन,अभिषेक राय ने जीत का किया दावा।

मुस्लिम समाज व सर्वसमाज के समर्थन से अभिषेक राय ने जीत का किया दावा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुरैश 
समाज ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन,कुरैश समाज व तीन अध्यक्ष पद व तीन सभासद प्रत्याशियों के साथ आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह अभिषेक राय ने जीत पक्की का किया दावा। जीयनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया जीयनपुर चुनावी रंग में सराबोर रहा वही जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मंजू राय को सैकड़ों की संख्या में कुरैश समाज के लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया तो वही पूरे समाज के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी मंजू राय की स्थिति मजबूत होकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जीत का दावा किया। वहीं तीन निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आलोक चौरसिया व शारदा देवी सहित तीन सभासद प्रत्याशियों ने मंजू राय को अपना समर्थन दिया। इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कुरैश समाज के साथ तीन निर्दल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व तीन सभासद के प्रत्याशियों के साथ सर्व समाज के भाजपा के साथ आने से जीयनपुर कस्बा में चुनावी समीकरण में भाजपा की स्थिति मजबूत हो गई वही नगर पंचायत जीयनपुर भाजपा नेता पूर्व विधायक वंदना सिंह व संतोष सिंह टिप्पू ने जीयनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कड़ी मेहनत से भाजपाइयों ने जीत का दावा किया। वही प्रत्याशी मंजू राय के पुत्र अभिषेक राय ने जीत का दावा किया।

No comments:

Post a Comment