Tuesday, May 9, 2023

भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में आम्रपाली दुबे ने किया रोड शो ।

भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में आम्रपाली दुबे ने किया रोड शो ।

भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर झोंकी ताकत किया रोड शो।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पद पर दलों ने झोंकी ताकत भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में आम्रपाली दुबे ने किया रोड शो।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पद पर चुनावी रंग से साराबोर रहा दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में ताकत झोंकी तो भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दोहरीघाट मार्ग पर नुक्कड़ सभा के बाद कस्बा का भ्रमण कर किया रोड शो रोड शो के दौरान उत्साहित समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जीयनपुर नगर पंचायत के कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं पूर्व विधायक बंदना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की तो अभिषेक राय ने भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया। इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत की सड़कों पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने सभी का अभिवादन कर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की की अपील। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की शाम 5:00 बजे तक चुनाव में अपने अपने समर्थन में दलीय प्रत्याशियों ने ताकत का एहसास कराया पूरा दिन मुख्य मार्ग पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा वहीं यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।

No comments:

Post a Comment