जीयनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर हुआ नवाचार।
शत प्रतिशत उपस्थित बच्चों को पुरस्कार देकर खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।
विद्यालय प्रबंध समिति की हुई बैठक खंड शिक्षा अधिकारी ने की समीक्षा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर हुआ नवाचार खंड शिक्षा अधिकारी ने शत-प्रतिशत उपस्थित बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित विद्यालय प्रबंध समिति की हुई बैठक खंड शिक्षा अधिकारी ने की समीक्षा। जानकारी के अनुसार बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामाश्रय यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद एहसान उर्फ शेरू एवं अभिभावक गण भी उपस्थित हुए बैठक में मुख्य रूप से नवीन सत्र हेतु नामांकन पर चर्चा,परिवार सर्वेक्षण पर चर्चा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हिकरण पर चर्चा,डीबीटी हेतु आधार कार्ड व खाता सीडेड कराने पर चर्चा की सभी विषयों पर खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायन सिंह समीक्षा कर अभिभावकों को जागरूक किया विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। एवं विद्यालय में प्रधानाध्यापक जर्रार हुसैन के द्वारा एक एक नवाचार बच्चों के बीच लाने की कोशिश की गई जिससे शत प्रतिशत उपस्थिति हो सके विद्यालय में उन्होंने अप्रैल माह में शत प्रतिशत उपस्थित बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायन सिंह ने शत प्रतिशत उपस्थित दर्जनों बच्चों को पुरूस्कृत देकर सम्मानित किया जिससे बच्चों का मनोबल बुलंद हो और दूसरे बच्चे इससे सीख लेते हुए विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थित हो सकें। संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्र ने किया इस अवसर पर सरवत खान अनुदेशक एवं संजना देवी, पुष्पा,मीरा देवी,गीता देवी, अब्दुर्रहीम, राजू,रामबचन जायसवार,विभूति शर्मा, बृजमोहन यादव आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment