भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अजमतगढ़ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने डोर-टू-डोर जाकर मांगा वोट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी 11 मई को अंतिम चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण पर चल रही है। पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए भाजपा नेता डोर-टू-डोर जाके समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में अजमतगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार नीतू जायसवाल के पक्ष में वोट मांगने के लिए अजमतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने मंगलवार की शाम को नगर के वार्ड नंबर 10 मछली शहर, वार्ड नं0 6 गुरुगोविंद नगर और नरैना व मसोना के नगर में डोर-टू-डोर जाकर नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के साथ बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगा। इस दौरान मतदाताओं से अपील किया कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए बीजेपी को जितायें। बीजेपी सबका साथ सबका विकास के सिंद्धांत पर चलते हुए हर गरीब को छत,शौचालय,गैस सिलेंडर, आदि अनेकों योजनाएं दी। कहा कि भाजपा ही गरीबों की सच्ची हितैसी है। आप के एकजुटता से ही तिसरी बार केंद्र व आप के नगर में बीजेपी जितेगी। वहीं नीतू जायसवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य में मोदी व योगी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चल रही है। नगर में भी आप लोग इस बार बीजेपी की सरकार बना दीजिए। जिससे विकास की गंगा बहेगी। जब अध्यक्ष व सभासद दोनों बीजेपी के चुने जायेंगे तो निश्चय ही आप सभी का हर काम पूरा होगा। इस दौरान विवेक सिंह सोनू,रामनिवास सिंह,राजन बर्मा,राधेश्याम कनौजिया,रामू राजभर,श्याम कुंवर पटेल,रामू सोनकर,पम्मी यादव,सन्तोष रस्तोगी सहित दर्जनों महिला मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment