Monday, August 8, 2022

स्कूली बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट।

स्कूली बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट।

शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची दर्जनों महिलाएं।

प्रधानाध्यापक ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के कंपोजिट विद्यालय धनछूला में सोमवार को कक्षा 8 के छात्रों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दलित बस्ती की दर्जनों महिलाएं प्रधानाध्यापक पर एक बच्चे को मारने पीटने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक को कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचे विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों पर विद्यालय पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
कंपोजित विद्यालय धनछुला के कक्षा 8 के छात्र प्रिंस और अविनाश मामूली बात को लेकर मारपीट करने लगे।प्रधानाध्यापक प्रेम सागर सिंह ने दोनों बच्चों को दंडित कर हटा दिया। प्रिंस रोता हुआ अपने घर चला गया। घर से उसके अभिभावक और कई अन्य लोग विद्यालय पहुंच गए और अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की। प्रिंस के अभिभावक दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रधानाध्यापक द्वारा लड़के को मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक प्रेम सागर सिंह ने भी  तहरीर दी। जिसमें दर्जनों लोगों द्वारा विद्यालय पर पहुंचकर मारपीट करने और सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दलित बस्ती की महिलाओं ने एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।

No comments:

Post a Comment