छात्राओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी ।
छात्राओं को आत्मनिर्भर व निड़रता का उपजिलाधिकारी ने पढ़ाया पाठ।
महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिसकर्मियों को छात्राओं ने बांधी राखी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पूर्व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। मांगी सुरक्षा उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता व निडरता का पढ़ाया पाठ स्वतंत्र रूप से अपने पथ पर सच्चाई के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए किया प्रेरित। सेंट जेवियर जीयनपुर की दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने पहुंचकर बुधवार को रक्षाबंधन पर्व के पूर्व जीयनपुर थाने पर पहुंची जहां तिलक लगा सजी थाली से उतारी आरती मिठाई खिलाकर कलाई पर बांधी राखी जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की सुनी कलाई पर राखी बांधी इस दौरान वह भाव विभोर हो गए और उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद जीयनपुर थाने पर मौजूद एसएसआई व समस्त पुलिसकर्मी व महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों के भी सुनी कलाई पर राखी बांधी और उनसे अपनी सुरक्षा और रक्षा का लिया वचन जिसके बाद सगड़ी तहसील पर पहुंचकर दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उपजिलाधिकारी संत रंजन,क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,विनय प्रभाकर सहित तहसील के कर्मचारियों की सुनी कलाइयों पर विधि-विधान पूर्वक तिलक लगाकर मिठाई खिला राखी बांधी। इस दौरान एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और निडरता के साथ अपने कर्म को करने के लिए प्रेरित किया जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल करने के लिए पाठ पढ़ाया वहीं छात्राओं को जलपान कराकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक,प्राचार्य संजय राय,रंगीता पंडा,सुबोध सिंह,उज्जवल सिंह,पवन सिंह सहित विद्यालय की 2 दर्जन से अधिक छात्राएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment