नवोदय विद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा।
आजादी की अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकालकर छात्रों ने किया जन जागरुक ।
400 छात्र-छात्राओं ने किया तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की छात्र छात्राओं ने बुधवार की सुबह 6:00 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर किया जन जागरुक। बुधवार की सुबह 6:00 बजे नवोदय विद्यालय के 400 छात्र छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित होकर गणवेश एकत्रित होकर राष्ट्रगान के बाद नवोदय विद्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर कस्बे के चौक और बाजार का भ्रमण कर भारत माता का जयकारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं व विद्यालय के शिक्षकों ने जनसंपर्क कर जन जागरूकता अभियान चलाया विद्यालय के प्राचार्य डॉ शशिकांत राय ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्र रत्न और भारत के आजादी के नायक बलिदानीयों को याद कर जनसंपर्क कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शशिकांत राय, रंजना वर्मा,संजय कुमार,शिखा श्रीवास्तव,विजय शंकर सिंह सहित समस्त कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment