Sunday, August 14, 2022

समाजसेवी नेहाल मेंहदी द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।

समाजसेवी नेहाल मेंहदी द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।

तिरंगा यात्रा में दिखा गंगा जमुनी तहजीब हिंदू-मुस्लिम एक साथ में निकालें तिरंगा यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी स्वतंत्रता सप्ताह के तहत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन नेहाल मेंहदी के कार्यालय से होकर नगर पंचायत जीयनपुर के पूरे नगर में भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा सब की उपस्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से निकाली गई। जिसमें हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लियें साथ में पुलिस के जवान भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। यह तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण के बाद पुनः नेहाल मेंहदी के कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान जीशान मेहंदी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,मनीष चौरसिया,शाह आलम पप्पू मास्टर,फैसल खान,शंहशाह खान,इरशाद खान,अलीम अहमद,आलमगीर, राजवंत सिंह, राजा सोनकर,आदिल अब्बास, असगर मेहंदी,तौहीद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment