अवैध कट्टा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 10/08/2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे उ.नि. रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना के अधार पर अभियुक्त अखिलेश मुसहर पुत्र घमण्डी मुसहर निवासी ग्राम बासगाँव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को खिल्लू पट्टी नहर पुलिया के पास से समय करीब 06:12 बजे एक तमंचा.303 बोर व एक जिन्दा कारतूस.303 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0-505/2022 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
No comments:
Post a Comment