112 नंबर और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आपस में भिड़ी, बाल बाल बचे लोग।
महिला को मामूली चोटे आई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के पास बुधवार की शाम 112 नंबर और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भीड़ गई। जिसमें लोग बाल-बाल बचे,वही एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। जिसका इलाज चल रहा है।
जौनपुर जिले केराकत के मुरकी गांव निवासी स्विफ्ट डिजायर से परिवार सहित गोरखपुर जा रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के पास स्विफ्ट डिजायर और 112 नंबर गाड़ी भिड़ गई। जिसमें स्विफ्ट डिजायर में सवार एक महिला को मामूली रूप से घायल हो गई उसके साथ दो छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे। वही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को थाने लाया गया,112 नंबर गाड़ी को ट्रैक्टर द्वारा खिंचवा कर थाने लाया गया।
No comments:
Post a Comment